महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 10,226 नए मामले, 337 की मौत

Ads

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 10,226 नए मामले, 337 की मौत

  •  
  • Publish Date - October 15, 2020 / 03:41 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:48 PM IST

मुंबई, 15 अक्टूबर (भाषा) महाराष्ट्र में बृहस्पतिवार को 10,226 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई, जबकि 337 और मरीजों की संक्रमण से मौत हो गई।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य में संक्रमण के कुल मामले 15,64,615 हो गए हैं, जबकि मृतक संख्या 41,196 पर पहुंच गई है।

उन्होंने बताया कि बीते 24 घंटे में स्वस्थ हुए 13,714 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दी गई है। इसके साथ ही यहां संक्रमण से उबरने वाले लोगों की संख्या 13,30,483 हो गई है।

राज्य में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 1,92,459 है।

उन्होंने बताया कि अबतक 79,14,651 नमूनों की जांच की गई है।

मुंबई शहर में संक्रमण के 2,119 नए मामले सामने आने के बाद आंकड़ा 2,36,721 पहुंच गया और 46 मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 3,812 हो गई।

वहीं पुणे शहर में संक्रमण के 551 नए मामले सामने आने के बाद आंकड़ा 1,66,930 पहुंच गया और 54 मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 3,812 हो गई।

भाषा

शुभांशि माधव

माधव