महाराष्ट्र में कोविड-19 के 10,244 नए मामले सामने आए, 263 मरीजों की मौत

Ads

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 10,244 नए मामले सामने आए, 263 मरीजों की मौत

  •  
  • Publish Date - October 5, 2020 / 03:23 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:23 PM IST

मुंबई, पांच अक्टूबर (भाषा) महाराष्ट्र में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 10,244 नए मामले सामने आए जिसके बाद राज्य में संक्रमण के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 14,53,653 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

विभाग ने कहा कि राज्य में कोविड-19 से 263 और मरीजों की मौत हो गई।

अब तक इस महामारी से कुल 38,347 मरीजों की मौत हो चुकी है।

विभाग की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि दिन भर में कुल 12,982 मरीज ठीक हो गए।

अब तक कोविड-19 के 11,62,585 मरीज ठीक हो चुके हैं। राज्य में फिलहाल 2,52,277 मरीजों का इलाज चल रहा है। भाषा

शुभांशि माधव

माधव