अगर यमन के हूती विद्रोही जहाजों पर हमले जारी रखते हैं, तो ‘बड़ी सैन्य कार्रवाई’ की जाएगी : ट्रंप

Ads

अगर यमन के हूती विद्रोही जहाजों पर हमले जारी रखते हैं, तो ‘बड़ी सैन्य कार्रवाई’ की जाएगी : ट्रंप

  •  
  • Publish Date - July 23, 2026 / 07:32 PM IST,
    Updated On - July 23, 2026 / 07:32 PM IST

काहिरा, 23 जुलाई (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बृहस्पतिवार को ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों को चेतावनी दी कि अगर जहाजों पर हमले जारी रहे, तो उनके खिलाफ ‘‘बड़ी सैन्य कार्रवाई’’ की जाएगी।

राष्ट्रपति ट्रंप ने बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर कहा कि ‘‘अगर वे (हूती) ऐसा दोबारा करते हैं, तो अमेरिका ईरान को जिम्मेदार ठहराएगा, क्योंकि हूती विद्रोही ईरान के छद्म प्रतिनिधि हैं, तथा ईरान और हूतियों को भी बड़ी सैन्य कार्रवाई का सामना करना होगा।’’

ट्रंप ने कहा कि पिछले साल वाणिज्यिक जहाजों पर हूती विद्रोही हमलों के जवाब में अमेरिकी हमलों का सामना करने के बाद स्थिति में सुधार हुआ था।

उन्होंने कहा, ‘‘दुर्भाग्य से, अब वे फिर से हरकतें शुरू कर रहे हैं; कल रात उन्होंने सऊदी अरब के दो जहाजों को निशाना बनाया।’’

एपी शफीक नरेश

नरेश