महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 11,447 नए मामले, 306 की मौत

Ads

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 11,447 नए मामले, 306 की मौत

  •  
  • Publish Date - October 16, 2020 / 03:27 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:23 PM IST

मुम्बई, 16 अक्टूबर (भाषा) महाराष्ट्र में शुक्रवार को 11,447 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई, जबकि 306 और मरीजों की संक्रमण से मौत हो गई।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य में संक्रमण के कुल मामले 15,76,062 हो गए हैं, जबकि मृतक संख्या 41,502 पर पहुंच गई है।

उन्होंने बताया कि बीते 24 घंटे में 13,885 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दी गई है जिसके साथ ही अबतक 13,44,368 लोग इस संक्रमण से उबर चुके हैं।

राज्य में फिलहाल कोरोना वायरस के 1,89,715 मरीजों का इलाज चल रहा है।

मुम्बई में कोविड-19 के 1,823 नए मामले सामने आने के बाद इसका आंकड़ा 2,38,544 पहुंच गया तथा 37 और मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 9,638 हो गई।

पुणे में संक्रमण के 476 नए मामले सामने आने के बाद आंकड़ा 1,67,406 पहुंच गया तथा 44और मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 3,856 हो गई।

मुम्बई संभाग में कोरोना वायरस के 3630 नये मरीज सामने आने कोरोना वायरस के मामले 5,46,839 हो गये तथा इस क्षेत्र में अबतक 17,288 लोग इस वायरस से मर चुके हैं। मुम्बई संभाग में महानगर और उसके आसपास के नगर आते हैं।

राज्य में अबतक 79,89,693 नमूनों की जांच की गई है।

भाषा राजकुमार माधव

माधव