दर्दनाक हादसा ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से 11 लोगों की मौत
दर्दनाक हादसा ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से 11 लोगों की मौत
मध्यप्रदेश के नीमच में ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से 11 लोगों की मौत हो गई। ये हादसा उस वक्त हुआ जब ग्रामीण मंदसौर जिले के खेडेरिम के चरिया गांव जा रहे थे। ये लोग सांवरिया सेठ के दर्शन हेतु ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर जा रहे थे। रास्ते में ट्रैक्टर का टायर पंक्चर हो गया जिससे तेज रफ्तार ट्रैक्टर पलट गया। ट्रैक्टर ट्रॉली में बड़ी संख्या में ग्रामीण सवार थे, इन ग्रामीणों को बड़ी मुश्किल से ट्रॉली से बाहर निकाला गया। घायलों में महिलाऐं और पुरूष दोनों ही शामिल हैं। इस हादसे के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए के मुआवजे का ऐलान किया है..। गौरतलब है कि उत्तरकाशी में हुए तीर्थयात्रियों की बस हादसे के बाद ये दूसरा बड़ा हादसा है। उत्तरकाशी बस हादसे में प्रदेश के 22 लोगों की मौत हो गई है।

Facebook


