मुंबई के नौसैनिक अड्डे में एक निर्माणाधीन छज्जे का हिस्सा गिरने से 11 मजदूर घायल

Ads

मुंबई के नौसैनिक अड्डे में एक निर्माणाधीन छज्जे का हिस्सा गिरने से 11 मजदूर घायल

  •  
  • Publish Date - July 13, 2021 / 04:09 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:47 PM IST

मुंबई, 13 जुलाई (भाषा) मुंबई के मलाड़ इलाके के मार्वे स्थित नौसैनिक अड्डे ‘आईएएनएस हमला’ में एक निर्माणाधीन छज्जे का हिस्सा गिरने से 11 मजदूर घायल हो गए।

नगर निगम अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि हादसा सोमवार शाम करीब सवा पांच बजे ‘आईएनएस हमला’ के मुख्य द्वार पर हुआ, जहां अस्थायी छज्जे के निर्माण का कार्य चल रहा था। हादसे में 11 मजदूर घायल हो गए, जिन्हें नौसैनिक अड्डे के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘घायलों में से 10 को अस्पताल से छुट्टी भी दे दी गई है।’’

अधिकारी ने बताया कि मजदूर संजय राव (37) को ट्राइडेंट अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत अब स्थिर है।

भाषा निहारिका मानसी

मानसी