पुलिस से मुठभेड़ के बाद अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के 12 सदस्य गिरफ्तार

Ads

पुलिस से मुठभेड़ के बाद अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के 12 सदस्य गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - June 12, 2021 / 12:27 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:00 PM IST

बिजनौर, 12 जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के बिजनौर मे पुलिस ने मुठभेड़ के बाद अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के एक दर्जन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने आज पत्रकारों को बताया कि पुलिस के ‘स्वाट’ दल और थाना हल्दौर पुलिस ने पूर्व सूचना के आधार पर शुक्रवार रात गोलबाग तिराहे पर बदमाशों को रोका तो उन्होंने पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस दौरान घेराबंदी कर सात बदमाशों को पकड़ लिया।

एसपी ने बताया कि इन बदमाशों से पूछताछ के आधार पर पास में ही बंद पड़ी चारू पेपर मिल के खंडहर से बदमाशों के पांच और साथी पकड़े गए। उन्होंने बताया कि बदमाशों के कब्जे से लूट और चोरी की 24 बाइक, दो तमंचे, 9 चाकू, कारतूस और दो मोबाइल बरामद किए हैं।

पुलिस पूछताछ में गिरोह के सदस्यों ने बताया कि वे ज्यादादर बैंक्वेट हॉल, अस्पताल, बस स्टैंड और सब्जी मंडियों के पास से ही वाहन चुराते थे। पुलिस के मुताबिक आरोपी चोरी की बाइक का इंजन और चेसिस नंबर बदलकर 7-10 हजार रूपए में उन्हें बेच देते थे।

भाषा सं. प्रशांत

प्रशांत