भिलाई। केंद्रीय विद्यालय चरोदा में आज सुबह रनिंग के दौरान 12वीं के छात्र की मौत हो गई। स्कूल में स्वच्छ भारत मिशन के तहत दौड़ का आयोजन किया गया था। छात्र धीरज कुमार टर्निंग पर दौड़ते हुए गिर पड़ा था। छात्र के गिरते ही उसकी सांसे थम गई। रेलवे अस्पताल में डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पढ़ें- एक्सपायरी डेट की कोल्ड ड्रिंक पीने से हुई थी दो बच्चियों की मौत, गल…
इधर बेटे की मौत की सूचना मिलते ही परिजन सदमे में हैं। धीरज (17 साल) अपनी तीन बहनों का इकलौता भाई था। छात्र के पिता पहले ही गुजर चुके हैं। ऐसे में घर का इकलौता चिराग बुझने से परिजन मातम में डूब गए हैं। वहीं स्कूल प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं । (bhopal latest news)
पढ़ें- सुषमा स्वराज के निधन पर पाकिस्तान से लौटी गीता ने जताया दुख, कहा- म…
IBC24 स्वर्णशारदा स्कॉलरशिप में बेटियों का सम्मान