महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 13,395 मामले, 15,575 ठीक हुए

Ads

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 13,395 मामले, 15,575 ठीक हुए

  •  
  • Publish Date - October 8, 2020 / 04:22 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:25 PM IST

मुंबई, आठ अक्टूबर (भाषा) महाराष्ट्र में 13,395 और लोगों में कोरोना वायरस का संक्रमण पाया गया है तथा 58 और मरीजों की मौत हुई है। इसके बाद कुल मामले 14,93,884 हो गए हैं जबकि मृतक संख्या 39,430 पहुंच गई है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि 15,575 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी भी दी गई है। इसके बाद संक्रमण से उबरने वाले लोगों की संख्या 12,12,016 हो गई है।

अधिकारी ने बताया कि इसी के साथ, राज्य में घातक संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों का आंकड़ा 2,41,986 हो गया है।

उन्होंने बताया कि मुंबई शहर में बृहस्पतिवार को 2823 मामले आए। शहर में कुल 2,22,784 मामले आ चुके हैं।

पुणे शहर में 808 नए मरीजों की पुष्टि हुई और 27 संक्रमितों की मौत हुई। इसके बाद शहर के कुल मामले 1,62,904 हो गए हैं और मरने वालों की संख्या 3689 पहुंच गई है।

राज्य में 74,04,231 नमूनों की जांच की गई है।

भाषा

नोमान उमा

उमा