राजधानी रायपुर में मिले ​13 नए कोरोना पॉजिटिव, बीजापुर से भी मिला एक मरीज, आज 24 संक्रमितों की पुष्टि

राजधानी रायपुर में मिले ​13 नए कोरोना पॉजिटिव, बीजापुर से भी मिला एक मरीज, आज 24 संक्रमितों की पुष्टि

राजधानी रायपुर में मिले ​13 नए कोरोना पॉजिटिव, बीजापुर से भी मिला एक मरीज, आज 24 संक्रमितों की पुष्टि
Modified Date: November 29, 2022 / 09:00 pm IST
Published Date: July 2, 2020 9:04 am IST

रायपुर। राजधानी रायपुर में आज 13 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं, इनमें से एम्स के मेडिकल स्टोर का कर्मचारी, एम्स का सिविल इंजीनियर भी संक्रमित पाया गया है। वहीं एक अस्पताल की कर्मचारी और एक विदेश से आने वाला छात्र संक्रमित पाया गया है। दिल्ली से लौटी एक युवती भी संक्रमित मिली है। इस तरह 5 मरीजों की पहचान हुई है। वहीं बाकी 8 की कांटेक्ट और ट्रेवल हिस्ट्री प्रशासन जुटा रहा है।

ये भी पढ़ें: सीएम बघेल ने रायपुर को दी ऑक्सीजोन की सौगात, उधर अंतर्कलह को बताया अफवाह, बोले- दूर कर लें अपनी ग…

वहीं बीजापुर जिले में भी तीसरा कोरोना पॉजिटिव मरीज पाया गया है, सीआरपीएफ 199 बटालियन का एक जवान पाया कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। वहीं ज़िले का पहला मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गया है, बीजापुर कलेक्टर रितेश अग्रवाल ने इसकी पुष्टि की है।

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ लघु वनोपजों के संग्रहण में देश में अव्वल, राज्य में अब 31 …


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com