मुंबई,तीन अक्टूबर (भाषा) महाराष्ट्र में कोविड-19 के14,348 नये मामले सामने आने से राज्य में संक्रमितों की संख्या शनिवार को बढ़कर 14,30,861 हो गई। यह जानकारी राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने दी।
विभाग ने बताया कि दिन में 278 और मरीजों की संक्रमण से मौत हो जाने से राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 37,758 हो गई।
विभाग ने कहा कि शनिवार को 16,835 मरीजों को ठीक होने के बाद छुट्टी दी गई जिससे राज्य में अभी तक ठीक हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 11,34,555 हो गई। राज्य में वर्तमान में 2,58,108 उपचाराधीन मरीज हैं।
राज्य में अभी तक कुल 70,35,296 जांच हुई हैं।
भाषा शुभांशि माधव
माधव