प्रदेश में आज 1442 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, 22 संक्रमितों की मौत, 1017 मरीजों ने दी कोरोना को मात

प्रदेश में आज 1442 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, 22 संक्रमितों की मौत, 1017 मरीजों ने दी कोरोना को मात

प्रदेश में आज 1442 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, 22 संक्रमितों की मौत, 1017 मरीजों ने दी कोरोना को मात
Modified Date: November 29, 2022 / 08:16 pm IST
Published Date: August 29, 2020 3:34 pm IST

भोपाल। मध्यप्रदेश में आज ​1442 नए संक्रमित मरीजों की पहचान स्वास्थ्य विभाग ने की है। नए मरीजों की पुष्टि होने के बाद अब प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 60 हजार 875 हो गई है। दूसरी ओर राहत की खबर यह है कि आज 1017 मरीजों ने कोरोना को मात दी है।

Read More: जेल की दीवार फांदकर फरार हुए दो विचाराधीन कैदी, दुष्कर्म का है आरोप

सभी की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई। प्रदेश में अब तक 46 हजार 413 मरीजों ने कोरोना के खिलाफ जंग जीतकर अपने घर लौटे हैं। वहीं प्रदेश में आज 22 संक्रमितों की मौत हो गई। जिसके बाद अब मृतकों का कुल आंकड़ा बढ़कर 1345 हो गई है।

Read More: मूसलाधार बारिश से ढह गई मकान की दीवार, सड़क पर खेल रहे 4 बच्चों की …

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 13 हजार 117 हो गई है। बता दें कि प्रदेश में पहले के मुकाबले अब तेजी से संक्रमित मरीज मिल रहे हैं।

Read More: कोरोना अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मचा हड़कंप, प्रदेशभर के नदी-…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com