बीजापुर: 6 अलग-अलग नक्सली मुठभेड़ में 15 नक्सली मारने का दावा

बीजापुर: 6 अलग-अलग नक्सली मुठभेड़ में 15 नक्सली मारने का दावा

बीजापुर: 6 अलग-अलग नक्सली मुठभेड़ में 15 नक्सली मारने का दावा
Modified Date: November 29, 2022 / 07:59 pm IST
Published Date: May 16, 2017 9:11 am IST

 

बीजापुर में दो दिन तक नक्सलियों के खिलाफ एक ज्वॉइन्ट ऑपरेशन को अंजाम दिया गया. इस दौरान 6 अलग अलग जगहों पर नक्सलियों से मुठभड़े हुई. CRPF के आईजी ने दावा किया है. कि इस दौरान 15 नक्सली मारे गए. वहीं 1 जवान शहीद होने और 2 जवानों के घायल होने की बात भी सामने आ रही है. बता दें. कि CRPF, DF, CRPF कोबरा और DRG ने संयुक्त रूप से नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन चलाया है.

इधर नक्सल ऑपरेशन पर सीएम रमन सिंह का कहना है कि नक्सलियों के खिलाफ ज्वॉइंट ऑपरेशन ही कारगर साबित होगा. स्टेट और केंद्रीय बल साथ काम करें तो इसके बेहतर परिणाम सामने आएंगे. बता दें. कि सीएम रमन सिंह बालोद जिले के दौरे से लौट कर रायपुर में मीडिया से बात कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने नक्सलियों के खिलाफ ज्वॉइंट ऑपरेशन की वकालत की है.


लेखक के बारे में