आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 158 नए मामले सामने आए

Ads

आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 158 नए मामले सामने आए

  •  
  • Publish Date - January 24, 2021 / 01:24 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:33 PM IST

अमरावती, 24 जनवरी (भाषा) आंध्र प्रदेश में रविवार सुबह नौ बजे तक पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 158 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 8.87 लाख हो गई।

ताजा बुलेटिन में कहा गया है कि राज्य में इस दौरान किसी रोगी की मौत नहीं हुई। वहीं, 155 लोग संक्रमण से स्वस्थ हुए हैं।

बुलेटिन में कहा गया है कि राज्य में उपचाराधीन रोगियों की संख्या 1,476 रह गई है। कुल 8,78,387 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं। 7,147 रोगियों की मौत हो चुकी है।

भाषा जोहेब पवनेश

पवनेश