छत्तीसगढ़ में संक्रमण के 189 नए मामले

छत्तीसगढ़ में संक्रमण के 189 नए मामले

छत्तीसगढ़ में संक्रमण के 189 नए मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:46 pm IST
Published Date: July 20, 2021 7:15 pm IST

रायपुर, 20 जुलाई (भाषा) छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 189 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या 10,00,358 हो गई है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को संक्रमण के 189 मामले सामने आए हैं। इनमें रायपुर जिले से 18, दुर्ग से नौ, राजनांदगांव से एक, बालोद से तीन, बेमेतरा से दो, कबीरधाम से एक, धमतरी से दो, बलौदाबाजार से नौ, महासमुंद से 10, गरियाबंद से छह, बिलासपुर से तीन, रायगढ़ से छह, कोरबा से चार, जांजगीर चांपा से सात, मुंगेली से दो, गौरेला पेंड्रा मरवाही से दो, सरगुजा से छह, कोरिया से एक, सूरजपुर से चार, जशपुर से 13, बस्तर से 20, कोंडागांव से पांच, दंतेवाड़ा से 10, सुकमा से सात, कांकेर से 13, नारायणपुर से दो, बीजापुर से 21 और अन्य राज्य सके एक मामला है।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 10,00,358 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 9,83,520 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं, राज्य में 3334 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 13,504 लोगों की मौत हुई है।

राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 1,57,563 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 3136 लोगों की मौत हुई है।

भाषा संजीव शोभना

शोभना


लेखक के बारे में