आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 2,849 नए मामले, 15 और मौतें हुईं

Ads

आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 2,849 नए मामले, 15 और मौतें हुईं

  •  
  • Publish Date - November 3, 2020 / 02:51 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:24 PM IST

अमरावती, तीन नवंबर (भाषा) आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 2,849 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या मंगलवार को बढ़कर 8.30 लाख हो गई।

नवीनतम बुलेटिन में कहा गया है कि 3,700 रोगी इस अवधि के दौरान ठीक हुए, जबकि 15 मरीजों की संक्रमण के कारण मृत्यु हो गई।

बुलेटिन के अनुसार, राज्य में कुल 8,02,325 मरीज ठीक हो चुके हैं और 6,734 मौतें हुईं, जबकि 21,672 रोगियों का इलाज चल रहा है।

बुलेटिन के अनुसार आज तक, राज्य में 82,66,800 नमूनों की जांच की गई है।

बुलेटिन में कहा गया है कि मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 97 प्रतिशत हो गई।

भाषा शुभांशि मनीषा

मनीषा