आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस के 2,886 नये मामले

Ads

आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस के 2,886 नये मामले

  •  
  • Publish Date - October 30, 2020 / 01:23 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:53 PM IST

अमरावती, 30 अक्टूबर (भाषा) आंध्र प्रदेश में से 2,886 और लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुयी जिसके बाद संक्रमण के कुल मामलों का आंकड़ा 8.20 लाख से अधिक हो गया।

अद्यतन बुलेटिन में कहा गया है कि प्रदेश में अब संक्रमितों की कुल संख्या 8,20,565 हो चुकी है।

बुलेटिन के अनुसार, बृहस्पतिवार की सुबह नौ बजे से शुक्रवार को सुबह नौ बजे तक कुल 3,623 मरीज स्वस्थ हुये हैं जिसके साथ ही प्रदेश में संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर 7,88,375 हो गयी है ।

बुलेटिन में कहा गया है कि इसी अवधि में 17 मरीजों की मौत हो गई जिसके बाद प्रदेश में कोविड-19 महामारी से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर 6,676 हो चुकी है ।

बुलेटिन के अनुसार, प्रदेश में 25,514 मरीजों का इलाज चल रहा है ।

भाषा

शुभांशि माधव

माधव