राजधानी रायपुर में मिले 20 नए कोरोना मरीज, प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 807 हुई

राजधानी रायपुर में मिले 20 नए कोरोना मरीज, प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 807 हुई

राजधानी रायपुर में मिले 20 नए कोरोना मरीज, प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 807 हुई
Modified Date: November 29, 2022 / 07:49 pm IST
Published Date: July 11, 2020 1:15 pm IST

रायपुर। राजधानी रायपुर में आज 20 नए कोरोना मरीज मिले हैं, प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। कल भी राजधानी में 34 नए मरीज सामने आए थे।

ये भी पढ़ें: क्वारंटाइन सेंटर में युवक ने लगाई फांसी, प्रशासनिक अमले में मचा हड़…

बता दें कि बीते दिन प्रदेश में 166 मरीज सामने आए थे, मिली जानकारी के अनुसार आज प्रदेश की राजधानी रायपुर से 34, नारायणपुर से 22, दंतेवाड़ा से 17, बिलासपुर से 13, राजनांदगांव से 10, बलौदाबाजार से 34, सरगुजा से 9, रायगढ़ से 7, दुर्ग से 5, बालोद से 3, जांजगीर चांपा से 3 और कोरबा, बेमेतरा, और महासमुंद से 1-1 नए मामले सामने आए थे।

ये भी पढ़ें: प्रदेश के इस जिले में दो दिनों का रहेगा लॉकडाउन, बाकी दिनों में दुक…

प्रदेश में अब तक 3852 कुल पॉजिटिव केस सामने आए हैं। छत्तीसगढ़ में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 807 हो गई है। वहीं, अब तक प्रदेश में 3028 लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं। बता दें कि प्रदेश में अब तक तक 17 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

ये भी पढ़ें: सोशल मीडिया में वायरल खबरों को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने जताई नाराज़…

 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com