उत्तर प्रदेश में कोविड-19 के 2,287 नए मामले, 157 लोगों की मौत

Ads

उत्तर प्रदेश में कोविड-19 के 2,287 नए मामले, 157 लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - May 29, 2021 / 04:09 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:07 PM IST

लखनऊ, 29 मई (भाषा) उत्तर प्रदेश में शनिवार को कोविड-19 के 2287 नए मामले आए और 157 मरीजों की मौत हो गयी।

राज्य सरकार द्वारा शनिवार को जारी बुलेटिन के मुताबिक नए मामलों के साथ मृतकों की संख्या 20,208 हो गयी है। वहीं, अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की संख्या 16,88,152 हो गयी है।

पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण से कुशीनगर में 15, लखनऊ और मेरठ में 11-11 लोगों की मौत हो गयी।

बुलेटिन के मुताबिक बुलंदशहर में 153, सहारनपुर में 146, गौतम बुद्ध नगर में 127 मुजफफरनगर में 119 और लखनऊ में 106 नये मामले सामने आए हैं।

भाषा जफर आशीष

आशीष