आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस के 232 नए मामले, चार की मौत

आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस के 232 नए मामले, चार की मौत

आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस के 232 नए मामले, चार की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:27 pm IST
Published Date: January 3, 2021 12:52 pm IST

अमरावती, तीन जनवरी (भाषा) आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 232 और मरीज सामने आए, जिसके बाद कुल मामलों की संख्या बढ़कर 8,83,082 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में बताया गया है कि रविवार को सुबह नौ बजे तक पिछले 24 घंटे के दौरान 352 मरीज संक्रमण से मुक्त हुए जबकि चार संक्रमितों ने दम तोड़ दिया।

बुलेटिन में बताया गया है कि प्रदेश में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 3070 है, जबकि कुल 8,72,897 लोग संक्रमण को मात दे चुके हैं। इसके अलावा संक्रमण के कारण अब तक कुल 7115 लोगों की मौत भी हुई है।

भाषा शुभांशि दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में