आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 2618 नये मामले

आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 2618 नये मामले

आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 2618 नये मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:37 pm IST
Published Date: November 1, 2020 2:37 pm IST

अमरावती, एक नवंबर (भाषा) आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 2618 नये मामले सामने आये जिसके साथ ही प्रदेश में संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर 8,25,966 हो गयी है । सरकार की ओर से जारी ताजा बुलेटिन में इसकी जानकारी दी गयी है।

बुलेटिन के अनुसार रविवार को सुबह नौ बजे समाप्त पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कुल 3,509 मरीज संक्रमण मुक्त हुये हैं जबकि इसी अवधि में 16 मरीजों की मौत हो गयी है।

बुलेटिन में कहा गया है कि प्रदेश में अभी 23,668 मरीजों का इलाज चल रहा है जबकि 7,95,592 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं तथा 6,706 लोगों की मौत हो चुकी है ।

भाषा रंजन रंजन नरेश

नरेश


लेखक के बारे में