मध्य प्रदेश में 27 जिलों में बारिश का आंकड़ा अभी भी चिंता जनक बना हुआ है हालांकि राहत की बात यह है की अब तक 22 जिलों में समान्य बारिश रिकॉर्ड की गई है। इस साल मानसून में एक जून से 30 अगस्त तक 2 जिलों में सामान्य से 20 प्रतिशत से अधिक वर्षा दर्ज की गई है। वंही प्रदेश के 22 जिले ऐसे हैं जहां सामान्य वर्षा दर्ज हुई है। कम वर्षा वाले जिलों की संख्या 27 है। अभी तक सामान्य औसत वर्षा 606.3 मिमी दर्ज की गई है।
जबकि मध्य प्रदेश की सामान्य औसत वर्षा 746.2 मिमी है।
सामान्य से अधिक वर्षा रतलाम और खण्डवा में दर्ज की गई। वहीं सामान्य वर्षा वाले जिले कटनी, पन्ना, रीवा, सीधी, सिंगरौली, सतना, अनूपपुर, इंदौर, धार, झाबुआ, अलीराजपुर, खरगोन, बड़वानी, बुरहानपुर, उज्जैन, मंदसौर, नीमच, आगर-मालवा, गुना, सीहोर, राजगढ़ और होशंगाबाद हैं। साथ ही कम वर्षा वाले जिले जबलपुर, बालाघाट, छिन्दवाड़ा, सिवनी, मण्डला, डिण्डोरी, नरसिंहपुर, सागर, दमोह, टीकमगढ़, छतरपुर, शहडोल, उमरिया, देवास, शाजापुर, मुरैना, श्योपुर, भिण्ड, ग्वालियर, शिवपुरी, अशोकनगर, दतिया, भोपाल, रायसेन, विदिशा, हरदा और बैतूल हैं।