आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस के 295 नए मामले सामने आए

आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस के 295 नए मामले सामने आए

आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस के 295 नए मामले सामने आए
Modified Date: November 29, 2022 / 08:30 pm IST
Published Date: January 7, 2021 3:06 pm IST

अमरावती, सात जनवरी (भाषा) आंध्र प्रदेश में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस के 295 नए मामले सामने आए जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8,84,171 हो गई।

एक स्वास्थ्य बुलेटिन कहा गया है कि बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे तक पिछले 24 घंटे में 368 मरीज संक्रमण मुक्त हुए जबकि एक संक्रमित की मौत हो गई। अब तक कुल 7,125 मरीजों की मौत हो चुकी है।

बुलेटिन के मुताबिक, राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 2,822 है। वहीं कुल 8,74,223 मरीज संक्रमण से उबर चुके हैं।

भाषा

शुभांशि पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में