उत्तरप्रदेश में कोरोना वायरस के 3,665 नये मामले

उत्तरप्रदेश में कोरोना वायरस के 3,665 नये मामले

उत्तरप्रदेश में कोरोना वायरस के 3,665 नये मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:35 pm IST
Published Date: October 3, 2020 12:26 pm IST

लखनऊ, तीन अक्‍टूबर ( भाषा) उत्‍तरप्रदेश में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 3,665 नये मामले सामने आए जबकि 4,860 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गयी।

अपर मुख्‍य सचिव (चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य) अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कोविड-19 की जांच बढ़ा दी गयी है। प्रदेश में शुक्रवार को एक दिन में सर्वाधिक कुल 1,53,533 नमूनों की जांच की गयी। प्रदेश में अब तक कुल 1,05,79,701 नमूनों की जांच की गयी है।

उन्‍होंने बताया कि प्रदेश में 47,823 मरीजों का उपचार चल रहा है। घर पर पृथक-वास में 22,329 लोग हैं। प्रदेश में ठीक होने के बाद अब तक 3,56,826 मरीजों को छुट्टी मिल चुकी है। ठीक होने की दर 86.89 प्रतिशत है।

प्रदेश में अब तक 2,22,297 संक्रमित मरीजों ने घर पर पृथक-वास का विकल्प चुना है। इनमें 1,99,968 लोग पृथक-वास की अवधि पूरा कर चुके हैं।

उन्होंने बताया कि निजी अस्पतालों में 3,604 लोग उपचार करा रहे है।

भाषा आनन्‍द मनीषा आशीष

आशीष


लेखक के बारे में