कोविड प्रोटोकॉल उल्लंघन के मामले में 34 लोग हिरासत में, मुख्य आरोपी फरार

कोविड प्रोटोकॉल उल्लंघन के मामले में 34 लोग हिरासत में, मुख्य आरोपी फरार

कोविड प्रोटोकॉल उल्लंघन के मामले में 34 लोग हिरासत में, मुख्य आरोपी फरार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:17 pm IST
Published Date: June 6, 2021 3:35 pm IST

इटावा (उप्र) छह जून (भाषा) समाजवादी पार्टी युवजन सभा के औरैया के अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव और 200 अन्य के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने और जुलूस निकालने का मामला शनिवार को दर्ज किया गया और रविवार को पुलिस ने 24 कारों समेत 34 लोगों को हिरासत में लिया है।

पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी धर्मेंद्र यादव अभी पुलिस की पकड़ में नहीं आया है लेकिन जुलूस में शामिल उसकी कार को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

इटावा के वरिष्‍ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को औरैया जिले के समाजवादी पार्टी युवजन सभा के अध्यक्ष इटावा जेल से रिहा होने पर बड़ी संख्या मे गाडिय़ों के काफिले के साथ जुलूस प्रदर्शन करते हुए औरैया गए।

उन्होंने बताया कि जुलूस का वीडियो संज्ञान में आने पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने धर्मेंद्र यादव सहित दो सौ लोगों के विरुद्ध कोविड प्रोटोकॉल के उल्लंघन का मामला दर्ज किया था।

उन्होंने बताया कि इस मामले में गिरफ्तारी के लिये औरैया और जालौन पुलिस की मदद ली गई तथा पुलिस की आठ टीम गठित करके रविवार को 24 कारें सहित 34 लोगों को हिरासत में ले लिया गया है।

एसएसपी ने बताया कि मुख्य आरोपी समेत शेष लोगों की पकड़ने के लिए पुलिस टीमें प्रयासरत हैं।

भाषा सं आनन्द

रंजन

रंजन


लेखक के बारे में