आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 357 नए मामले

आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 357 नए मामले

आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 357 नए मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:27 pm IST
Published Date: December 24, 2020 2:18 pm IST

अमरावती, 24 दिसंबर (भाषा) आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 357 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8,80,075 हो गई। वहीं पिछले 24 घंटे में चार लोगों की मौत हुई और 355 लोग स्वस्थ हुए।

राज्य में पिछले 24 घंटे में बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे तक 355 लोगों के स्वस्थ होने के बाद कुल स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 8,69,124 हो गई। वहीं चार और लौगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 7,089 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन में बताया कि अब यहां 3,862 मरीजों का इलाज चल रहा है।

पिछले 24 घंटे में पूर्वी गोदावरी जिले में 58 और कृष्णा और चित्तूर जिलों में 54-54 नए मामले सामने आए हैं।

भाषा शुभांशि माधव

माधव


लेखक के बारे में