आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 379 नए मामले

आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 379 नए मामले

आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 379 नए मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 07:59 pm IST
Published Date: December 23, 2020 1:06 pm IST

अमरावती, 23 दिसंबर (भाषा) आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 379 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8,79,718 हो गई। वहीं पिछले 24 घंटे में तीन लोगों की मौत हुई और 490 लोग स्वस्थ हुए।

राज्य में पिछले 24 घंटे में बुधवार सुबह नौ बजे तक 490 लोगों के स्वस्थ होने के बाद कुल स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 8,68,769 हो गई। वहीं तीन और लौगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 7,085 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन में बताया कि अब यहां 3,864 मरीजों का इलाज चल रहा है।

पिछले 24 घंटे में कृष्णा जिले में 84 और गुंटूर जिले में 64 नए मामले सामने आए हैं। वहीं कृष्णा, चित्तूर और कडपा जिले में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई।

भाषा स्नेहा मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में