मुंगेली जिले में फिर से मिले 4 नए कोरोना मरीज, छत्तीसगढ़ में आज 19 संक्रमितों की पुष्टि

मुंगेली जिले में फिर से मिले 4 नए कोरोना मरीज, छत्तीसगढ़ में आज 19 संक्रमितों की पुष्टि

मुंगेली जिले में फिर से मिले 4 नए कोरोना मरीज, छत्तीसगढ़ में आज 19 संक्रमितों की पुष्टि
Modified Date: November 29, 2022 / 08:20 pm IST
Published Date: June 8, 2020 2:24 pm IST

लोरमी। मुंगेली जिले के लोरमी में आज 4 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। इन मरीजों में 2 पथर्री, 1 गाड़ाटोला और 1 मरीज मोहनपुर से मिला है। सभी पॉजिटिव मरीज प्रवासी मजदूर हैं।

ये भी पढ़ें: रायपुर में 4 नए कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि, संक्रमितों में दो आरक्षक भी शामिल, बिलासपुर से 12 मरीज हुए स्वस्थ

इसके पहले आज राजधानी रायपुर से 4 नए मरीज सामने आए हैं। इनमें पूर्व में संक्रमित मिले आरक्षक के परिजन समेत 2 और आरक्षक संक्रमित हुए हैं। इनके अलावा 1 अन्य युवक भी पॉजिटिव मिला है।

ये भी पढ़ें: जिला न्यायालय के न्यायाधीश और उनकी पत्नी मिली कोरोन…

प्रदेश में आज सुबह से लेकर अब तक 19 नए मामले सामने आए हैं, इसके पहले कल देर रात भी 20 नए मरीज प्रदेश भर से सामने आए थे।

ये भी पढ़ें: नक्सलियों को कारतूसों की सप्लाई करने के आरोप में दो…

बता दें प्रदेश में आज 19 नए मरीज मिले हैं, वहीं देर रात 20 नए मरीज प्रदेश भर से सामने आए थे। प्रदेश में कुल एक्टिव केस की संख्या 835 है। वहीं कुल संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 1112 हो गया है। वहीं प्रदेश में अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं प्रदेश में अब तक 281 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए जा चुके हैं।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com