इंदौर में फिर मिले 4 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज, हॉस्पिटल से भागे दो मरीज वापस पकड़े भी गए

इंदौर में फिर मिले 4 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज, हॉस्पिटल से भागे दो मरीज वापस पकड़े भी गए

इंदौर में फिर मिले 4 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज, हॉस्पिटल से भागे दो मरीज वापस पकड़े भी गए
Modified Date: November 29, 2022 / 08:42 pm IST
Published Date: March 29, 2020 7:16 am IST

इंदौर। मध्यप्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में फिर से इजाफा हुआ है, वहीं प्रदेश के सबस ज्यादा कोरोना मरीजों की संख्या है, जहां फिर से 4 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं। अब इंदौर में पॉजिटिव मरीज की संख्या 20 तक पहुंच गई है। इस बात की इंदौर सीएमएचओ ने पुष्टि की है।

ये भी पढ़ें:SECL ने 24 घंटे में किया रिकॉर्ड तोड़ प्रोडक्शन, दस लाख टन कोयला का किया उत्पादन

वहीं आज दो कोरोना पॉजिटिव मरीज हॉस्पिटल से भाग निकले जिसके बाद फिर से उन्हे पकड़ा गया, स्वास्थ और पुलिस विभाग ने मरीजों को पकड़कर कर वापस हॉस्पिटल में दाखिल कराया। फिलहाल भागने वाले मरीजों से जानकारी ली जा रही है कि वे कहां कहां से गए हैं, प्रशासन ने जिस इलाके में ये मरीज भागकर गए थे उस इलाके को सील कर दिया है। इसके साथ ही रानीपुरा इलाके को भी सील किया गया है।

ये भी पढ़ें: ‘आप की सब्जी आपके द्वार पर’ कोरोना वायरस के मद्देनजर प्रशासन की पहल

मध्यप्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 37 तक पहुंच गई है, जिनमें से 20 अकेले इंदौर में ही हैं, इनके अलावा जबलपुर, भोपाल, ग्वालियर, उज्जैन, शिवपुरी में कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

ये भी पढ़ें: कोरोना वायरस संक्रमण के बीच कैदियों को राज्य शासन की बड़ी राहत, हजा…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com