इंदौर में 42 नए कोरोनो पॉजिटिव और मिले, 4 ने तोड़ा दम, जिले में 4,288 पहुंची संक्रमितों की संख्या

Ads

इंदौर में 42 नए कोरोनो पॉजिटिव और मिले, 4 ने तोड़ा दम, जिले में 4,288 पहुंची संक्रमितों की संख्या

  •  
  • Publish Date - June 20, 2020 / 03:05 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:53 PM IST

इंदौर, मध्यप्रदेश। इंदौर में 42 नए कोरोना पॉजिटिव और मिले हैं। इसके साथ ही एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 927 पहुंच गई है।

पढ़ें- प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर समेत कई योजनाओं के हितग्राहियों को लाभ दिलाने सीएम करेंगे बैठक, देखें …

वहीं राहत की बात है कि अब तक 3168 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। 4 और लोगों ने दम तोड़ा है। जिले में अब तक 193 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके साथ ही इंदौर में कुल मरीजों की संख्या 4288 पहुंच गई है।

पढ़ें- अपहरित कथावाचक को पुलिस ने कराया मुक्त, आरोपियों ने मांगी थी 30 लाख

गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से में बढ़ रही है। प्रदेश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 11 हजार 604 हो गई। वहीं अ​ब तक 8 हजार 748 मरीज ठीक हो चुके हैं।