मध्यप्रदेश से 425 कश्मीरी छात्रों को किया गया रवाना, 20 बसों से भेजे गए गृह जिले

मध्यप्रदेश से 425 कश्मीरी छात्रों को किया गया रवाना, 20 बसों से भेजे गए गृह जिले

मध्यप्रदेश से 425 कश्मीरी छात्रों को किया गया रवाना, 20 बसों से भेजे गए गृह जिले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:23 pm IST
Published Date: May 9, 2020 12:05 pm IST

भोपाल/ इंदौर। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल और इंदौर से लगभग 425 कश्मीरी छात्रों को उनके गृह जिले के लिए रवाना किया गया है। ये सभी छात्र 20 बसों में भेजे गए हैं। इस दौरान इंदौर में मंत्री तुलसी सिलावट भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:हर परिवार को 10-10 हजार की आर्थिक सहायता देने पूर्व मंत्री तरुण भनोट ने की मांग, CM शिवराज को भेज…

बता दें कि राजधानी भोपाल से 365 कश्मीरी छात्र रवाना किए गए हैं, इन छात्रों को 18 बसों से उनके गृह जिले भेजा गया है। ये सभी छात्रा गांधी नगर के सागर पब्लिक स्कूल से रवाना हुए हैं।

ये भी पढ़ें: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 6 एसआई, 9 एएसआई और 1 टीआई का तबादला

वहीं इंदौर से 60 से अधिक कश्मीरी छात्र रवाना किए गए हैं, इन्हे दो बसों के माध्यम से उनके गृह जिले भेजा गया है। मौके पर मौजूद मंत्री तुलसी सिलावट ने उन्हे शुभकामनाएं देकर विदा किया।

ये भी पढ़ें: सीएम बघेल की पहल, श्रमिकों की वापसी के लिए 4 ट्रेनें कन्फर्म, एप्प …


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com