छत्तीसगढ़ में बुधवार को 456 कोरोना पॉजिटिव मिले, बीते 24 घंटे में 8 ने तोड़ा दम.. इलाज के बाद 93 मरीज स्वस्थ होकर हुए डिस्चार्ज
छत्तीसगढ़ में बुधवार को 456 कोरोना पॉजिटिव मिले, बीते 24 घंटे में 8 ने तोड़ा दम.. इलाज के बाद 93 मरीज स्वस्थ होकर हुए डिस्चार्ज
रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज 456 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटे में 93 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं दूसरी ओर 8 मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 3872 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है।
आज 456 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3 लाख 15 हजार 486 संक्रमित हो गई है। वहीं अब तक 3 लाख 8 हजार 269 मरीज स्वस्थ हुए हैं। नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 3345 हो गई है।
जिलेवार मरीजों की संख्या
दुर्ग- 102
राजनांदगांव- 13
बालोद- 3
बेमेतरा- 3
कवर्धा- 0
रायपुर- 135
धमतरी- 5
बलौदाबाजार- 13
महासमुंद- 6
गरियाबंद- 2
बिलासपुर- 31
रायगढ़- 1
कोरबा- 26
जांजगीर- 1
मुंगेली- 0
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही- 2
सरगुजा- 34
कोरिया- 17
सूरजपुर- 35
बलरामपुर- 3
जशपुर- 20
बस्तर- 1
कोंडागांव- 0
दंतेवाड़ा- 1
सुकमा- 0
कांकेर- 2
नारायणपुर- 0
बीजापुर- 0

Facebook


