छत्तीसगढ़ में आज 492 कोरोना मरीज मिले, रायपुर में अकेले 182 मरीज आए सामने, 5 लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ में आज 492 कोरोना मरीज मिले, रायपुर में अकेले 182 मरीज आए सामने, 5 लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ में आज 492 कोरोना मरीज मिले, रायपुर में अकेले 182 मरीज आए सामने, 5 लोगों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:52 pm IST
Published Date: August 12, 2020 5:51 pm IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है, रोजाना प्रदेश के अलग-अलग जिलों से नए संक्रमितों की पुष्टि हो रही है। वहीं, मौत के आंकड़ों में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। इसी बीच स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर प्रदेश में कोरोना की स्थिति को लेकर जानकारी दी है। जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में आज कुल 492 नए मामले सामने आए हैं और 269 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। वहीं आज 5 और कोरोना संक्रमित की मौत हो गई।

Read More: छत्तीसगढ़ में 438 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि, 269 हुए डिस्चार्ज, 5 की मौत

मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में आज रायपुर- 182
राजनांदगांव- 56
रायगढ़- 42
दुर्ग- 31
बस्तर- 26
बेमेतरा- 23
सुकमा- 19
बिलासपुर- 17
नारायणपुर- 14
जशपुर- 13
कोरबा- 11
बलौदाबाजार- 10
सूरजपुर- 10
जांजगीर- 9
महासमुंद- 7
बालोद- 5
कांकेर- 5
धमतरी- 3
बीजापुर- 2
गरियाबंद- 2
मुंगेली- 1
सरगुजा- 1
अन्य राज्य से 3 मरीजों की पुष्टि हुई है।

Read More: राजीव त्यागी के निधन पर PCC चीफ मोहन मरकाम ने जताया दुख, पूर्व सीएम…

छत्तीसगढ़ में अब तक 13552 संक्रमित मिले हैं, एक्टिव मरीजों की संख्या 3935 हो गई है। छत्तीसगढ़ में अब तक 9508 मरीज स्वस्थ हुए हैं। प्रदेश में अब तक 109 लोगों की मौत हुई है।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com