आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से हुए 5,715 लोग मुक्त, 4,622 नए मामले आये सामने

Ads

आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से हुए 5,715 लोग मुक्त, 4,622 नए मामले आये सामने

  •  
  • Publish Date - October 13, 2020 / 02:52 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:09 PM IST

अमरावती, 13 अक्टूबर (भाषा) आंध्र प्रदेश में मंगलवार को सुबह नौ बजे तक पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण से 5,715 लोग मुक्त हुए जबकि 4,622 नए मामले सामने आए तथा 35 और मरीजों की मौत हो गयी।

ताजा बुलेटिन के अनुसार इसी के साथ राज्य में इस महामारी के मामलों की संख्या बढ़कर 7,63,573 हो गयी जबकि अबतक 7,14,427 लोग इस संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। कोविड-19 के चलते राज्य में अबतक 6,291 लोगों की मौत हो चुकी है।

पिछले 24 घंटे के दौरान पश्चिमी गोदावरी में 752, चित्तूर में 705 और पूर्वी गोदावरी में 691 नये मरीज सामने आये।

बुलेटिन के अनुसार राज्य में अबतक 67.02 लाख नमूनों की जांच की गयी है और संक्रमण दर 11.39 फीसद है।

भाषा राजकुमार माधव

माधव