बिजनौर में कोविड-19 के 50 नये मरीज सामने आए, 36 की उम्र 50 साल से कम

बिजनौर में कोविड-19 के 50 नये मरीज सामने आए, 36 की उम्र 50 साल से कम

बिजनौर में कोविड-19 के 50 नये मरीज सामने आए, 36 की उम्र 50 साल से कम
Modified Date: November 29, 2022 / 08:03 pm IST
Published Date: September 20, 2020 2:05 pm IST

बिजनौर, 20 सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के बिजनौर में रविवार को कोरोना वायरस से 50 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हूई जिनमें से 36 संक्रमितों की उम्र 50 साल से कम है।

बिजनौर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.एसके निगम के मुताबिक रविवार को 50 लोगों की कोविड-19 जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

उन्होंने बताया कि इनमें से 36 रोगियों की उम्र 50 साल से कम है।

डॉ.निगम ने बताया कि अबतक जिले में संक्रमण के 2,666 मामले सामने आए हैं जिनमें से 2,172 मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि 459 संक्रमित उपचाराधीन हैं। वहीं 35 मरीजों की मौत हुई है।

भाषा सं. धीरज

धीरज


लेखक के बारे में