गाजियाबाद, (भाषा) उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय के कोरोना वायरस से संक्रमित पाये जाने के एक दिन बाद जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) और पुलिस प्रमुख समेत करीब 50 अफसरों के कोविड-19 से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।
Read More News: प्रेमी-प्रेमिका हुए फरार, तो दबंगों ने लड़के के घर पर की जमकर तोड़फोड़, थाने पहुंचा मामला
दिल्ली से सटा गाजियाबाद उत्तर प्रदेश में महामारी से बुरी तरह से प्रभावित जिलों में शामिल है।
Read More News: अस्पताल या मैदान-ए-जंग?
जिला मलेरिया अधिकारी ज्ञानेंद्र मिश्रा ने पीटीआई-भाषा को बताया कि सोमवार को संक्रमित पाए गए अधिकारियों में डॉक्टर और मेडिकल कर्मी भी शामिल हैं।
Read More News: ‘ऑपरेशन प्रहार’ पर पलटवार! ये दांव जवानों पर भारी पड़ेगा या नक्सलियों को खानी पड़ेगी मुंह की?
उन्होंने कहा कि सीएमओ एन के गुप्ता जिलाधिकारी पांडेय के साथ काम कर रहे थे। उन्होंने बताया कि गुप्ता गाजियाबाद में कोरोना वायरस को नियंत्रित करने के लिए पांडेय की टीम के सदस्य थे।
Read More News: KKR की सीजन में दूसरी जीत, पंजाब किंग्स को पांच विकेट से हराया