आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 506 नए मामले, पांच मरीजों की मौत
आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 506 नए मामले, पांच मरीजों की मौत
अमरावती, 13 दिसंबर (भाषा) आंध्र प्रदेश में रविवार को कोविड-19 के 506 नए मामले सामने आए वहीं 613 मरीज स्वस्थ हुए।
इसके साथ ही राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 5,000 से कम हो गयी। राज्य में अभी 4,966 मरीजों का इलाज चल रहा है।
नवीनतम सरकारी बुलेटिन में कहा गया है कि राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 8.75 लाख हो गए, जिनमें से 8,63,508 मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं।
बुलेटिन के अनुसार, राज्य में संक्रमण से पांच और मरीजों की मृत्यु होने से मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 7,057 हो गई।
भाषा शुभांशि अविनाश
अविनाश

Facebook


