आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस के 51 नए मामले सामने आए

Ads

आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस के 51 नए मामले सामने आए

  •  
  • Publish Date - February 17, 2021 / 01:59 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:38 PM IST

अमरावती, 17 फरवरी (भाषा) आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस के 51 नए मरीजों की पुष्टि हुई है और दो मरीजों की मौत हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि बुधवार सुबह नौ बजे खत्म हुए बीते 24 घंटे में 57 मरीज संक्रमण मुक्त भी हुए हैं।

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में कहा गया है कि अबतक प्रदेश में 8,89,010 मामलों की पुष्टि हुई है।

उसमें बताया गया है कि संक्रमण का उपचार करा रहे मरीजों की संख्या 607 रह गई है जबकि 8,81,238 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और 7,165 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

भाषा

नोमान पवनेश

पवनेश