आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 534 नए मामले

Ads

आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 534 नए मामले

  •  
  • Publish Date - December 17, 2020 / 02:42 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:07 PM IST

अमरावती (आंध्रप्रदेश), 17 दिसंबर (भाषा) आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 534 नए मामलों की पुष्टि हुई है, जबकि दो और मरीजों की संक्रमण के कारण मौत हो गई है।

बृहस्पतिवार सुबह तक 24 घंटे में 498 और मरीज इस रोग से उबरे हैं।

सरकारी बुलेटिन के मुताबिक, प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 8.77 लाख हो गई है, जबकि संक्रमण दर 7.93 प्रतिशत है।

प्रदेश में अब तक 1.10 करोड़ नमूनों की जांच की जा चुकी है। अब तक कुल 8,65,825 मरीज संक्रमण से उबर चुके हैं, जबकि 4,454 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।

प्रदेश में कुल मृतक संख्या बढ़ कर 7,069 पहुंच गई है।

भाषा

शुभांशि मनीषा

मनीषा