महाराष्ट्र के ठाणे में कोविड-19 के 547 नए मामले, तीन और लोगों की मौत

Ads

महाराष्ट्र के ठाणे में कोविड-19 के 547 नए मामले, तीन और लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - February 22, 2021 / 07:29 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:15 PM IST

ठाणे, 22 फरवरी (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 547 नए मामले सामने आने के बाद यहां संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 2,60,725 हो गए।

अधिकारी ने बताया कि ये सभी नए मामले रविवार को सामने आए।

उन्होंने बताया कि वायरस से तीन और लोगों की मौत के बाद, जिले में मृतक संख्या बढ़कर 6,238 हो गई। यहां कोविड-19 से मृत्यु दर 2.40 प्रतिशत हैं।

अधिकारी ने बताया कि जिले में अभी तक 2,50,200 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, यहां मरीजों के ठीक होने की दर 95.96 प्रतिशत है।

उन्होंने बताया कि जिले में अभी 4,287 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है। भाषा निहारिका सिम्मी

सिम्मी