सरकारी बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त, जेई नेहा महंत और उसके 10 माह के बच्चे के साथ 3 की मौत, उधर ट्रक-पल्सर भिड़ंत में गई 3 की जान

सरकारी बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त, जेई नेहा महंत और उसके 10 माह के बच्चे के साथ 3 की मौत, उधर ट्रक-पल्सर भिड़ंत में गई 3 की जान

सरकारी बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त, जेई नेहा महंत और उसके 10 माह के बच्चे के साथ 3 की मौत, उधर ट्रक-पल्सर भिड़ंत में गई 3 की जान
Modified Date: November 29, 2022 / 08:48 pm IST
Published Date: May 19, 2019 3:25 am IST

जांजगीर।  जांजगीर चांपा के डभरा के भदरी चौक के पास कैप्सूल वाहन ने बोलेरो को टक्कर मार ढ़ी, हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 5 की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतकों में 2 महिला और एक 10 माह के बच्चे ने खरसिया हॉस्पिटल ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक महिला सक्ती विद्युत मंडल में जेई थी हादसे में उसके 10 माह के बच्चे के साथ एक अन्य महिला की भी मौत हो गई। घायलों को खरसिया हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां से 5 गंभीर घायलों को रायगढ़ रेफर किया गया है।

पढ़ें- मारूति शोरूम में आग से कई गाड़ियां खाक, लाखों का नुकसान.. देखिए

वहीं मौके से फरार वाहन को खरसिया थाना में पकड़ लिया गया है। बताया जा रहा है बोलेरों में सवार परिवार शादी समारोह में शामिल होने के बाद अपने घर सक्ती के सोंठी गांव वापस लौट रहा था। दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो शासकीय वाहन है, वहीं बताया जा रहा है कि जांजगीर में पदस्थ कृषि वैज्ञानिक केडी महंत का परिवार, शादी कार्यक्रम हेतु कुधरी गांव गया हुआ था। लौटते वक्त, डभरा के भदरी चौक के पास यह घटना हुई। इस घटना में सक्ती में विद्युत मण्डल में पदस्थ महिला जेई नेहा महंत एवं उसके 10 माह के बेटे तन्मय महंत सहित 1 अन्य महिला की मौत हो गई। वहीं टक्कर मारकर भाग रहे कैप्सूल वाहन चालक को हिरासत में लेकर जब्त कर लिया गया है।

पढ़ें- Watch Video: विदाई से पहले मतदान करने पहुंचे नव दंपति, पत्नी ने शाद…

वहीं मध्यप्रदेश में बैतूल के चिचोली मार्ग पर वाटर पार्क के पास ट्रक ने पल्सर को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर मौत हो गई। मृतकों में से दो मच्छी बोरगांव और एक टेमनी का रहने वाला था ये तीनों युवक अपनी पल्सर बाइक से नसीराबाद से शादी समारोह से वापस घर जा रहे थे। तभी बाइक और ट्रक की सामने से टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि ट्रक की एक हेड लाइट बन्द थी जिससे मोटरसाइकिल चालक समझ नहीं पाए और ट्रक में जा घुसे। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

पढ़ें- मंत्री जीतू पटवारी सहित कांग्रेस के इन नेताओं ने किया मताधिकार का प…

मृतकों में एक युवक दूल्हे का भाई है ।घटना के बाद लोगों ने ट्रक को देवगांव के पास पकड़ा जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। ट्रक चालक और क्लीनर ट्रक छोड़कर भाग गए है जिनकी तलाश जारी है।

दीजिए जवाब और जीतिए इनाम, आप सब से अनुरोध है इसे शेयर जरूर करें

Question 1 – देश का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा ?
Question 2 – देश में इस बार किसकी सरकार बनेगी ?
Question 3 – देश में किस पार्टी को मिलेगी बहुमत ?
Question 4 – चौकीदार का सियासी जुमला किसे फायदा पहुंचाएगा ?
Question 5 – छत्तीसगढ़ में सिटिंग सांसदों को बदलना बीजेपी के लिए फायदेमंद होगा ?
Question 6 – क्या छत्तीसगढ़ में कांग्रेस विस चुनाव वाला करिश्मा दोहरा पाएगी ?
Question 7 – क्या लोकसभा चुनाव में महागठबंधन असरदार होगा ?
Question 8 – क्या राफेल मुद्दे से कांग्रेस को फायदा पहुंचेगा ?
Question 9 – क्या एयर स्ट्राइक बीजेपी को चुनावी फायदा देगी ?
Question 10 – क्या इस बार वेस्ट बंगाल में बीजेपी कामयाब होगी ?
Question 11 – क्या राम मंदिर पर इस बार भी बीजेपी को वोट मिलेंगे ?
Question 12 – क्या कश्मीर के फ्रंट पर मोदी सरकार नाकाम रही है?
Question 13 – क्या आतंकवाद के खिलाफ मोदी सरकार की निति प्रभावी रही ?
Question 14 – क्या मप्र, छग, राजस्थान में बीजेपी का प्रदर्शन अच्छा रहेगा ?
Question 15 – क्या मध्य प्रदेश में बीजेपी प्रभावी प्रदर्शन करेगी ?
Question 16 -क्या दिग्विजय सिंह भोपाल का चुनाव जीत पाएंगे ?
Question 17- क्या छत्तीसगढ़ में इस बार मोदी लहर है ?
Question 18- क्या प्रियंका गाँधी कांग्रेस के लिए गुडलक साबित हो पाएंगी


लेखक के बारे में