बलरामपुर, छत्तीसगढ़। दो सप्ताह पहले एक नर दंतैल हाथी मौत मामले में 8 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। 11 अपराधियों ने हाथी के दांत काट कर निकाल लिए थे। पुलिस और वन विभाग ने हाथी दांत को आरोपियों के घर से जब्त कर लिया है। दोनों हाथी दांत की कीमत लगभग 70 लाख रूपए है।
पढ़ें- Watch Live: सखी सेंटर से रिहा हुई अंजली जैन, पति इब्राहिम के साथ ज…
वन विभाग द्वारा इस पर अपराधियों के खिलाफ वन अपराध दर्ज कर तत्काल विवेचना की गई। इसमें संदिग्ध 11 अपराधियों से गहन पूछताछ में शिनाख्ती के आधार पर बलरामपुर वनमंडल के टोकाडांड पारा सोनहत निवासी मोती पिता बंधु के घर में जमीन में गाड़कर छुपाए दोनों दांत की बरामदगी की गई। इनमें से अब तक आठ अपराधियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। दोनों हाथी दांतों में से एक का वजन 15.90 किलोग्राम तथा दूसरे दांत का वजन 16.40 किलोग्राम है। दोनों हाथी दांत की कीमत लगभग 70 लाख रूपए अनुमानित है।
पढ़ें- एक और हनीट्रैप का खुलासा, दंपति ने अश्लील वीडियो बनाकर रिटायर्ड सर…
प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) शुक्ला ने यह भी बताया कि 19 नवम्बर को अचानकमार टाइगर रिजर्व के लोरमी बफर क्षेत्र में जंगली सूअर के अवैध शिकार में तीन अपराधियों को पकड़ कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। हाथी दांत की बरामदगी में वन विभाग के डॉग स्क्वायड और क्षेत्रीय अमले तथा जंगली सूअर के शिकार के अपराध में अपराधियों को पकड़ने में अचानकमार टायगर रिजर्व के विभागीय अमले का योगदान सराहनीय रहा।
पढ़ें- लोकसभा में छत्तीसगढ़ के मुद्दे की गूंज, सांसद संतोष पांडेय ने धान खरीदी और शराबबंदी के मुद्दे पर …
सांसद ने बेबाकी से उठाया छत्तीसगढ़ का मुद्दा
<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/f1MC3_EkWtc” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>