छत्तीसगढ़ में एक सप्ताह में 77,287 कोरोना मरीज हुए स्वस्थ, पॉजिटिविटी दर 14 प्रतिशत से 9% पर पहुंची 

छत्तीसगढ़ में एक सप्ताह में 77,287 कोरोना मरीज हुए स्वस्थ, पॉजिटिविटी दर 14 प्रतिशत से 9% पर पहुंची 

छत्तीसगढ़ में एक सप्ताह में 77,287 कोरोना मरीज हुए स्वस्थ, पॉजिटिविटी दर 14 प्रतिशत से 9% पर पहुंची 
Modified Date: November 29, 2022 / 08:09 pm IST
Published Date: May 19, 2021 2:06 pm IST

रायपुर. 19 मई 2021। छत्तीसगढ़ में पिछले एक सप्ताह (12 मई से 18 मई) में 77 हजार 287 मरीज कोरोना से स्वस्थ हुए हैं। यह इस दौरान प्रदेश में मिले नए कोरोना संक्रमितों से 24 हजार 816 अधिक है। राज्य शासन द्वारा कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के लिए किए जा रहे प्रभावी उपायों से रिकवरी दर लगातार बढ़ रही है। अभी प्रदेश की रिकवरी दर 89 प्रतिशत पर पहुंच गई है। पॉजिविटी दर भी लगातार घट रही है। पिछले सप्ताह की शुरूआत में 12 मई को प्रदेश की पॉजिविटी दर 14 प्रतिशत थी, जो घटते-घटते 18 मई को नौ प्रतिशत पर पहुंच गई है। 

read more: छत्तीसगढ़ में मात्र इतने लोगों की टीम ने जांचे 20 लाख से अधिक सैंपल, पांच जिलों में वायरोलॉजी लैब…

कोरोना संक्रमितों की पहचान के लिए सैंपल जांच की संख्या भी लगातार बढ़ाई जा रही है। बीते सप्ताह कुल चार लाख 59 हजार 110 सैंपलों की जांच की गई। इस दौरान रोजाना औसतन 65 हजार 587 सैंपलों की जांच की गई है। प्रदेश में पिछले सप्ताह कोरोना से ठीक हुए 77 हजार 287 मरीजों में से 70 हजार 588 ने होम आइसोलेशन में तथा छह हजार 669 ने कोविड अस्पतालों एवं कोविड केयर सेंटर्स में इलाज कराकर कोरोना को मात दी है। इस दौरान 12 मई को 9035, 13 मई को 12 हजार 274, 14 मई को दस हजार 444, 15 मई को 11 हजार 475, 16 मई को दस हजार 144, 17 मई को 12 हजार 665 और 18 मई को 11 हजार 250 मरीज कोरोना से ठीक हुए हैं।

read more: पूर्व CM रमन सिंह खिलाफ FIR दर्ज, सिविल लाइन थाने में युवक कांग्रेस…

प्रदेश में कोरोना संक्रमण की शुरूआत से लेकर अब तक आठ लाख 23 हजार 113 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। इनमें संक्रमण के हल्के या बिना लक्षण वाले छह लाख 79 हजार 714 लोग होम आइसोलेशन में इलाज कराकर स्वस्थ हुए हैं। वहीं एक लाख 43 हजार 399 मरीज कोविड अस्पतालों और कोविड केयर सेंटर्स में उपचार के बाद ठीक हुए हैं। कोरोना को शिकस्त देने वाले 83 प्रतिशत मरीजों ने होम आइसोलेशन में उपचार लिया है।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com