राजधानी भोपाल में फिर 8 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, शहर में 91 हुई मरीजों की संख्या

राजधानी भोपाल में फिर 8 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, शहर में 91 हुई मरीजों की संख्या

राजधानी भोपाल में फिर 8 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, शहर में 91 हुई मरीजों की संख्या
Modified Date: November 29, 2022 / 08:33 pm IST
Published Date: April 8, 2020 8:02 am IST

भोपाल। राजधानी भोपाल में फिर से 8 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इनमें स्वास्थ्य विभाग के 6 कर्मचारी पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं स्वास्थ्य कर्मी के एक परिजन की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आयी है। इनके अलावा एक मीडिया कर्मी की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनके साथ ही अब भोपाल में संक्रमित मरीजों की संख्या 91 हो गई है। जिला प्रशासन ने इस बात की पुष्टि कर दी है।

ये भी पढ़ें: इंदौर में स्वास्थ्यकर्मियों के बाद अब पुलिस वालों पर हमला, सोशल मीड…

बता दें कि भोपाल में लगातार मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है, प्रशासन के तमाम प्रयासों के बाद भी नए मरीजों के आने का सिलसिला जारी है। वहीं मध्यप्रदेश के अन्य शहरों में भी मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इंदौर में भी नए मरीज बढ़ी संख्या में मिले हैं।

ये भी पढ़ें: सीएम शिवराज आज राजस्व अमले और जनसंपर्क अधिकारियों से करेंगे चर्चा, …

बीते दिन खरगोन में एक ही परिवार के 8 सदस्यों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है, पॉजिटिव मरीजों में 3 बच्चे भी शामिल थे, दिल्ली मरकज से लौटे इसी परिवार के एक सदस्य की दो दिन पहले पॉजिटिव रिपोर्ट आयी थी। खरगोन जिले में कुल 12 पॉजिटिव मरीजों की संख्या पहुँच गई है। जिनमें से 2 की मौत हो चुकी है। सीएचएमओ डॉ रजनी डाबर ने इस खबर क पुष्टि की है।

ये भी पढ़ें: हनुमान जयंती पर पंडित विजय शंकर मेहता द्वारा IBC24 चैनल पर महापाठ, दोपहर 2 बज…

बुधवार को ग्वालियर  जिले में भी  4 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। कोरना के बढ़ रहे मरीजों को देखते हुए जिला प्रशासन ने तत्काल 9 अप्रैल तक के लिए टोटल लॉकडाउन का आदेश जारी कर दिया है।

 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com