पुणे जिले में संक्रमण के 837 नए मामले सामने आए

पुणे जिले में संक्रमण के 837 नए मामले सामने आए

पुणे जिले में संक्रमण के 837 नए मामले सामने आए
Modified Date: November 29, 2022 / 08:02 pm IST
Published Date: June 7, 2021 7:14 pm IST

पुणे, सात जून (भाषा) महाराष्ट्र के पुणे जिले में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 837 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 10,24,277 हो गई।

एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि जिले में 37 और संक्रमितों की मौत होने के बाद कुल मृतक संख्या 17,208 हो गई। जिले में सोमवार को 1,719 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

अधिकारी ने बताया कि पुणे जिले में पिछले 24 घंटे में कुल 15,990 नमूनों की जांच की गई।

भाषा सिम्मी नीरज

नीरज


लेखक के बारे में