इंदौर मेें कोरोना के 87 नए मरीज और मिले, 3 ने तोड़ा दम, जिले में संक्रमितों की संख्या 3,431

Ads

इंदौर मेें कोरोना के 87 नए मरीज और मिले, 3 ने तोड़ा दम, जिले में संक्रमितों की संख्या 3,431

  •  
  • Publish Date - May 30, 2020 / 02:57 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:46 PM IST

इंदौर, मध्यप्रदेश। इंदौर में बीते 24 घंटे में कोरोना के 87 नए मरीज और मिले हैं। साथ ही 3 लोगों की मौत भी हो गई है। यहां मौत का आंकड़ा 127 हो गया है।

पढ़ें- मध्यप्रदेश में अब तक 7645 कोरोना मरीजों की पुष्टि, जानिए आज भोपाल और इंदौर में मिले कितने मरीज

वहीं अब जिले में संक्रमितों की संख्या 3431 पहुंच गया है। MGM मेडिकल कॉलेज ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर इसकी पुष्टि की है। 

पढ़ें- 30 मई से व्यापारियों को बड़ी राहत, लॉकडाउन में कई छूट का ऐलान

बता दें मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा साढ़े सात हजार को पार कर गया है। यहां रोजाना सैंकड़ों मामले सामने आ रहे हैं। भोपाल में एक्टिव मरीजों की संख्या 438 हो गई है।

पढ़ें- देश में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, 24 घंटे में 7,964 पॉजिटिव केस मिले,…

भोपाल में अब तक 1395 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है, जिनमें से 54 लोगों की मौत हो चुकी है और 903 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं।