भोपाल, मध्यप्रदेश। सरकारी स्कूलों का नया शैक्षणिक सत्र 1 अप्रैल से शुरू नहीं होगा। 15 जून से स्कूल खोले जा सकते हैं। 5वीं, 8वीं, 10वीं 12वीं तक की परीक्षाएं स्थगित की गई हैं।
पढ़ें- एक्शन मोड में सीएम शिवराज, नेताओं को तमाचा जड़ने वाली कलेक्टर निधि निवेदिता, SDM और रीवा कमिश्नर …
वहीं चौथी, छटवीं, आठवीं की परीक्षाएं भी रद्द हैं। स्कूल शिक्षा विभाग ने कक्षा 9वीं और 11 वीं के परीक्षा परिणाम ऑनलाइन घोषित कर दिए गए हैं। 20 मार्च से शुरू होने वाले कक्षा 10वीं और 12वीं का मूल्यांकन अभी शुरू नहीं हो सका है।
पढ़ें- EWO ने बंद की ज्योतिरादित्य सिंधिया की फाइल, 10 हजार करोड़ की सरकारी…
कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए ऐहतियातन ये फैसला लिया गया है। सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद कर परीक्षाएं स्थगित की गई हैं।