जवानों और वीआईपी को निशाना बनाने का नक्सली मंसूबा नाकाम, स्मॉल एक्शन टीम का एक सदस्य ढेर

जवानों और वीआईपी को निशाना बनाने का नक्सली मंसूबा नाकाम, स्मॉल एक्शन टीम का एक सदस्य ढेर

जवानों और वीआईपी को निशाना बनाने का नक्सली मंसूबा नाकाम, स्मॉल एक्शन टीम का एक सदस्य ढेर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:54 pm IST
Published Date: September 3, 2020 3:13 am IST

सुकमा, छत्तीसगढ़। पुलिस जवानों और वीआईपी को निशाना बनाने की नक्सली साजिश को सुरक्षाबलों ने नाकाम कर दिया है। नक्सली स्मॉल एक्शन टीम का एक सदस्य मारा गया है।

पढ़ें- बार और क्लब का 5 महीने का लाइसेंस शुल्क माफ, आबकारी मंत्री ने कहा- .

नक्सली को तेलंगाना के भद्राद्री कोत्तागुड़म जिले के गुंडाला इलाके में ढेर किया गया है। 

पढ़ें- छत्तीसगढ़ में कोरोना का बड़ा ब्लास्ट, आज 2269 कोरोना मरीजों की पुष्टि, राजधानी में 975 मरीज आए सा…

मारे गए नक्सली से एक पिस्टल भी जब्त किया गया है। बताया जा रहा है पुलिस जवानों और वीआईपी को निशाना बनाने की साजिश रची गई थी। नक्सलियों की स्मॉल एक्शन टीम इसे अंजाम देने वाले थे।

पढ़ें- छत्तीसगढ़ में तीन ट्रेनों के संचालन का आदेश जारी, 4 सितंबर से पटरी …

लेकिन इससे पहले ही इनके नापाक मंसूबों पर जवानों ने पानी फेर दिया है। मारे गए नक्सली की अभी पहचान नहीं हो पाई है। एसपी सुनील दत्त ने इस घटना की पुष्टि की है। 


लेखक के बारे में