गुना। गुना के कैंट इलाके एक सरफिरे आशिक की सरेराह पिटाई हुई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। मामला 5 जनवरी का है, जब गुना के एक प्राइवेट स्कूल की छात्रा घर से स्कूल के लिए निकली तो सिरफिरे आशिक ने बीच में उसे रोक लिया और कमरे में ले जाकर उसके साथ गलत हरकत करने की कोशिश की।
देखें वीडियो-
<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/Knvimy42k2s” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>
इस बात की भनक लगते ही छात्रा के परिजन मौके पर पहुंचे। फिर आशिक की जमकर पिटाई की गई। पिटाई के बाद आरोपी युवक को पुलिस को सौंप दिया गया। छात्रा नाबालिग है, लिहाजा पुलिस ने पास्को एक्ट का केस रजिस्टर किया है। साथ ही आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।
पढ़ें-दिग्विजय का आरोप- विधायकों को खरीदने बीजेपी ने दिया 100 करोड़ और मंत्री पद का ऑफर
पुलिस ने नाबालिग छात्रा से छेड़खानी करने के आरोप में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। लेकिन जब यह पूरा घटनाक्रम चल रहा था तभी वहां मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल से इस घटनाक्रम की वीडियो बना ली जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।