Acid Attack: सो रही तीन नाबालिग बहनों पर फेंका तेजाब, अस्पताल में भर्ती

Acid Attack: सो रही तीन नाबालिग बहनों पर फेंका तेजाब, अस्पताल में भर्ती

Acid Attack: सो रही तीन नाबालिग बहनों पर फेंका तेजाब, अस्पताल में भर्ती
Modified Date: November 29, 2022 / 08:47 pm IST
Published Date: October 13, 2020 7:49 am IST

गोंडा (उत्तर प्रदेश) जिले के परसपुर थाना क्षेत्र के पसका गांव में सोमवार रात एक घर की छत पर सो रही दलित परिवार की तीन नाबालिग लड़कियां रासायनिक पदार्थ फेंके जाने से झुलस गईं। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि तीनों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

Read More News: मरवाही से भाजपा उम्मीदवार डॉ गंभीर सिंह 15 अक्टूबर को जमा करेंगे नामांकन, रमन सिंह, विष्णुदेव साय सहित ये नेता रहेंगे मौजूद

पुलिस अधीक्षक (एसपी) शैलेश कुमार पाण्डेय ने आज यहां बताया, “सोमवार की रात एक घर की छत पर तीन नाबालिग लड़कियां एक साथ सो रही थीं। सोते समय किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बड़ी लड़की खुशबू (17) को लक्ष्य करते हुए कोई रासायनिक पदार्थ फेंक दिया गया, जिससे वह करीब तीस फीसद झुलस गई। साथ में सोए होने के कारण रासायनिक पदार्थ उसकी दो छोटी बहनें कोमल (7) व मुस्कान (5) भी क्रमशः बीस तथा सात-आठ फीसद झुलस गईं। तीनों को आनन-फानन में उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां इलाज चल रहा है।”

Read More News: PCC प्रभारी पीएल पुनिया के बाद अब उनकी पत्नी भी हुई कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

उन्होंने बताया कि डाक्टरों के अनुसार, तीनों की हालत खतरे से बाहर है। एसपी ने बताया कि विशेषज्ञों की टीम द्वारा रासायनिक पदार्थ का परीक्षण किया जा रहा है। मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, फारेंसिक टीम व श्वान दल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का जायजा लिया।

Read More News: पुलिस विभाग ने जारी किया निरीक्षकों का तबादला आदेश, देखिए सूची

एसपी ने कहा, “किस रसायनिक पदार्थ से हमला किया गया इसके बारे में अभी कोई सटीक जानकारी नहीं है।” उन्होंने बताया कि आसपास के ही किसी व्यक्ति द्वारा इस जघन्य घटना को अंजाम दिए जाने की आशंका है। अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Read More News: त्योहार में लापरवाही पड़ेगी भारी, ठंड में और प्रदुषण से और अधिक फैल सकता है कोरोना वायरस: डाॅ पांडा


लेखक के बारे में